Search

 
 
 

I-PAC का कोलकाता स्थित कार्यालय दो दिन से बंद, टीएमसी ने नकारा, कार्यकर्ता असमंजस में

पश्चिम बंगाल में  टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रही फर्म I-PAC का विधाननगर (कोलकाता) स्थित कार्यालय दो दिन से बंद होने की खबर है. सूत्रों की मानें तो I-PAC के एचआर ने 1300 कर्मियों को काम पर न आने के लिए पत्र भेजा है.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल में  टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रही फर्म I-PAC का विधाननगर (कोलकाता) स्थित कार्यालय दो दिन से बंद होने की खबर है. सूत्रों की मानें तो I-PAC के एचआर ने 1300 कर्मियों को काम पर न आने के लिए पत्र भेजा है. 

 

कार्यालय ऐसे समय में बंद हुआ है, जब पहले चरण का मतदान दो दिन बाद  23 अप्रैल को होगा.  चुनाव प्रचार आज 21 को खत्म हो रहा है. दूसरे चरण की बात करें तो उसमें वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

 

हालांकि टीएमसी I-PAC के बंद होने की खबर को खारिज करने में लग गयी है, लेकिन मतदान से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता असमंजस में आ गये हैं.  

 

अहम बात यह है कि I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) टीएमसी की बूथ लेवल गतिविधियों सहित नेताओं की सभाएं, रैलियां, सब कुछ तय करती है.

 

सूत्रों के अनुसार बंगाल में पार्टी के मौजूदा लगभग 33फीसदी विधायकों के टिकट काटने के फैसले के पीछे भी I-PAC के  सर्वे को आधार बनाया गया थाय I-PA ने ही बंगाल के 93 हजार पोलिंग बूथों के लिए एक लाख शैडो एजेंट्स तैयार किये थे. 

 

I-PAC एक पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी है. जो यह राजनीतिक दलों के लिए बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चलाने का काम करती है.

 

कंपनी और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. CBI ने इस मामले में 27 नवंबर 2020 को FIR किया था. मामला 2,742 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही