Search

 
 
 

नये साल में अधूरे कार्यों को करूंगा पूरा : बैद्यनाथ राम

 
विधायक ने किया वनभोज का आयोजन Latehar: नववर्ष के मौके पर विधायक बैद्यनाथ राम ने अपने जलता ग्राम स्थित आवासीय परिसर में वनभोज का आयोजन किया. मौके पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों के अलावा झामुमो व इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. लोगों ने विधायक को गुलदस्ता भेंट कर नये साल की शुभकामनायें दी. विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए नये साल की बधाई दी. उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे रह गये हैं, उन्हें वे नये साल मे पूरा करेगें. उन्होंने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में उन्होंने विकास योजनायें संचालित किया है. जो कुछ अधूरे रह गये हैं या जहां अपेक्षित कार्य नहीं हो पाया है, उन जगहों पर वे नये साल मे कार्य करेंगे. विधायक ने सरकार की उपलिब्धयों को गिनाया और कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही. मौके पर राजद नेता मोहर सिंह यादव, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुनील कुमार शौंडिक, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, अशोक प्रसाद, रविंद्र प्रजापति, विवेक कुमार व दुर्गा प्रसाद समेंत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-intact-urn-brought-from-ayodhya-was-taken-on-tour/">लातेहार

: अयोध्या से लाये गये अक्षत कलश का भ्रमण कराया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही