Search

 
 
 

धनबाद में माफिया राज के खिलाफ लड़ाई लडूंगी- अनुपमा सिंह

 
Dhanbad :  धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनूपमा सिंह ने मंगलवार को निरसा विधानसभा के कलियासोल प्रखंड में सघन प्रचार किया. वहीं, झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और कलियासोलमोड, सिमुलदांग, पेंड्राराहाट, शालुकचोपड़ा व आंखद्वार में जनसंपर्क किया. बारामुडी में जनसभा को संबोधित करते हुए अनुपमा ने कहा कि भाजपा सरकार की नियति को लोग समझ चुके हैं. अब वे भाजपा से छुटकारा चाहते हैं. मोदी केवल भ्रष्टाचारियों व दागी व्यक्तियों को टिकट दे रहे हैं. भाजपा में जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी. इस बार धनबाद लोकसभा की लड़ाई भाजपा व कांग्रेस की नहीं, बल्कि आम जनता की लड़ाई है. जनता चाहती है कि भय मुक्त धनबाद बने. यहां के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर तलाशने होंगे. यहां की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी. अनुपमा ने कहा कि धनबाद से माफिया राज के खिलाफ वह जोरदार लड़ाई लड़ेंगी. आम लोग अपने भविष्य व धनबाद के विकास के लिए इस बार इंडिया महागठबंधन को अपना समर्थन दें. सिर्फ पांच वर्षों के लिए नहीं बल्कि जीवन भर उनकी सेवा में समर्पित रहेंगी. इस बीच जामाडोबा स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. धनबाद विधानसभा के खैरा, केंदुआडीह, नया धोडा कॉलोनी, कुसुंडा पोस्ट ऑफिस के पास, दस नम्बर, बारह नम्बर पिट बलहारी में जनसंपर्क किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही