- झारखंड को मिला जिला खनिज फंड का 12,000 करोड़
- श्रीनगर में भारी मतदान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर
- कोडरमा संसदीय क्षेत्र के बिरनी प्रखंड में आयोजित चुनावी जनसभा को किया संबोधित
Giridih/Ranchi : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने डंके की चोट पर कहा था कि मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त करूंगा. मैं इसके लिए पूरा जीवन खपा दूंगा. झामुमो, कांग्रेस, लेफ्ट और इंडिया गठबंधन इस बुराई का मॉडल है. कांग्रेस के मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और उसके नौकर के घर से नोटों का पहाड़ निकला. ये नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं है कि गिनते हुए मशीन हांफ जाती है. मैंने जीवन में कभी इतना पैसा नहीं देखा. कांग्रेस सांसद के घर से भी नोटों का पहाड़ निकला. पूरे देश ने देखा. ये सारे किसके करीबी हैं. अधिकारी भी खास हैं. नौकर भी खास हैं. इनके सिर पर किसका हाथ है. ये जो भी करते हैं, शाही परिवार के इशारे से करते हैं. मैं चोरों को सोने नहीं दूंगा. मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा. उनका खजाना खाली कर दूंगा. ये पैसा आपका है. इन पैसों के मालिक आप हैं. पीएम मंगलवार को बिरनी प्रखंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारे अराध्यों की मूर्तियां तोड़ी जाती है. घुसपैठियो झूंड बनाकर हमला करती है. झामुमो समर्थन करती है. उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में डाली. झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी को एक वोट भी नहीं मिलना चाहिए. उनका तुष्टिकरण अब चरम पर है.
झारखंड को मिला जिला खनिज फंड का 12,000 करोड़
पीएम ने कहा कि जिला खनिज फंड बना. जो भी खनिज संपदा निकलता है, उसका एक हिस्सा उस जिले के विकास के लिए खर्च होना चाहिए. इस योजना के तहत झारखंड को 12 हजार करोड़ मिले हैं. कोडरमा और गिरिडीह को 60 करोड़ रुपये मिले हैं. मैंने देवघर में एम्स बनाया. गरीबों को सहारा मिला. अस्पताल में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी. गरीब का सपना है कि पक्का घर हो. आपका बेटा दिल्ली में बैठा हो और आप कच्चे घर में रहें ये बेटे को मंजूर नहीं. मैं हर गरीब को पक्का घर दूंगा. अब तक 4 करोड़ गरीबों को दिया. तीसरे कार्यकाल में जो बचे हैं उनको दूंगा. कोडरमा-गिरिडीह में गरीब परिवारों को सवा लाख से ज्यादा पक्के घर बनाकर दिये हैं. पहले यहां 2 लाख घर ऐसे थे, जहां बिजली नहीं थी. मोदी ने उनके जीवन से अंधेरा दूर किया. उनका घर रौशन किया. मुफ्त राशन की योजना से लाखों परिवारों को फायदा हुआ. आज इतने साल हो गये, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. श्रीनगर में भारी मतदान भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना
पीएम ने श्रीनगर में हुए भारी मतदान को भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी घटना बतायी. पीएम मोदी ने कहा कि आपने टीवी में देखा होगा कि इस पूरे चुनाव में अगर कोई पूछे कि मोदीजी सबसे ज्यादा संतोषजनक बात क्या लगी. तो मैं कहूंगा कल श्रीनगर में जो मतदान हुआ. लोकतंत्र के प्रति जिस प्रकार श्रद्धा व्यक्त की गयी. भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगायी गयी है. दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव का उत्सव था. दशकों बाद श्रीनगर के चुनाव में भारी मतदान हुआ. लोग उमंग और उत्साह से भरे थे. लोग कह रहे थे कि 370 जाने से ये संभव हुआ. लोग कह रहे थे कि मोदी के आने से संभव हुआ.
मोदी के काम की दिशा सही
पीएम ने कहा कि इस एक घटना से साफ हो जाती है कि मोदी के काम की दिशा सही है. मोदी के प्रयास सही परिणाम लाता है. कल का मतदान देश के लिए संतोष, उमंग और उत्साह का अवसर है. मेरे लिए और जो लोग धारा 370 को लेकर मोदी को गाली देते थे, कान खोलकर सुन लें. यह धारा 370 की दीवार हटी है और हमारे दिलों को जोड़ दिया है. हमारे सपने और अरमान एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. भारतीय लोकतंत्र में इससे ज्यादा कोई बड़ी घटना नहीं हो सकती. जो गोली मारने के सपने देखते वो यहां आकर नजारा देखें
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं देशहित में इतने सारे काम करता हूं तो झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी वाले बौखलाये रहते हैं. वे संतुलन खो चुके हैं. यहीं कोडरमा में इंडिया गठबंधन के एक नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही. जो लोग गोली मारने के सपने देखते हैं, कब्र खोदने के सपने देखते हैं, जरा यहां आइये, ये नजारा देखिए, माताओं-बहनों का प्यार देखिए. गोली मारने वालों यही मेरा सुरक्षा कवच है. यही लोग मोदी को जीने की ताकत देते हैं. मोदी को अमरत्व प्राप्त हो जाता है क्योंकि लोगों का प्यार मिल रहा है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment