Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में 2025 के चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ जो लड़ाई होगी उसका नेतृत्व मैं करुंगा- राजीव प्रताप रूडी

Chapra: बिहार में सभी पार्टियां अभी से 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी हैं. जहां महागठबंधन की सरकार ये दावा करती है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर राज्य में उनकी सरकार बनेगी, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी ये दावा करती है कि 2025 में महागठबंधन का राज्य से सुपड़ा साफ हो जायेगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार में रैलियां कर रहे हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे कि आप लोग चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाये. इस बीच राजीव प्रताप रूडी ने भी छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद को सीएम पद का दावेदर घोषित कर लिया है. उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ जो लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वो खुद करेंगे. उनके अलावा किसी और के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वो नेतृत्व कर सके.

सांसद ने खुद को बताया गरीबों का नेता

अपने संसदीय क्षेत्र छपरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद को गरीबों का नेता बताया. उन्होंने कहा कि देश के गरीबों की चिंता नरेंद्र मोदी के बाद अगर कोई करता है तो वो मैं हूं. उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है. उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा. बता दें कि राजीव प्रताप रूडी इन दिनों जो भी रैली और सभा कर रहे हैं वो बीजेपी पार्टी के बैनर तले आयोजित नहीं कर रहे. बल्कि अलग से कार्यक्रम कर रहे हैं.
बिहार में कुछ दिनों पहले गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी का नाम सीएम के तौर पर आगे किया था. तो वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा था कि वो मुख्यमंत्री के तौर पर सुशील मोदी को देखते हैं. तो वहीं अब राजीव प्रताप रूडी खुद को 2025 में नेतृत्वकर्ता के तौर पर देख रहे हैं.

दरभंगा में बीजेपी में उपेक्षा से छलका था राजीव प्रताप रूडी का दर्द

बता दें कि दरभंगा के लहेरियासराय के पोलो मैदान में 28 और 29 जनवरी को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई थी. जिसमे सांसद भी मौजूद थे. लेकिन उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया था. राजीव प्रताप रूडी भी दर्शक दीर्घा में बैठे रहे और सभी नेताओं का भाषण सुनकर चले गए थे. वहीं जब उन्हें ‘दृष्टि बिहार एजेंडा के कार्यक्रम में शामिल होकर मंच से बोलने का मौका मिला तो उनका दर्द साफ तौर पर देखने को मिला था. कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था कि बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में उन्हें वो इज्जत नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-rank-rk-ten-plus-two-governmentized-high-school-students-in-12th-board-brought-first-place-in-the-district/">गढ़वा:

12 वीं बोर्ड में रंका आरके टेन प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय के छात्रों ने जिले में लाया प्रथम स्थान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही