Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साल 2025 में आखिरी बार मिलूंगा... विक्रांत मैसी ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

विक्रांत मैसी का एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट लेने का एलान, फैंस हैरान Lagatardesk : विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’  सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 28.25 करोड़ की कमाई कर ली है. दर्शकों को फिल्म की कहानी और एक्टर का अभिनय काफी पसंद आ रहा है. इस बीच एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का ऐलान किया है.  एक्टर ने लिखा कि हेलो....पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. आप सभी के सपोर्ट के लिए तहे-दिल से धन्यवाद. लेकिन, मैं जैसे-जैसे आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि एक पति, पिता, बेटे और एक एक्टर के रूप में यही वक्त फिर से संभलने और घर वापस जाने का है. साल 2025 में आपसे आखिरी बार मिलूंगा, जब तक सही समय नहीं आता. दो आखिरी फिल्में और अनगिनत यादें, सभी के लिए धन्यवाद हमेशा आभारी रहूंगा”
https://www.instagram.com/p/DDDPEs0zd9s/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DDDPEs0zd9s/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

विक्रांत मैसी के फैसले से फैंस निराश

विक्रांत मैसी के पोस्ट से फैंस काफी उदास हैं. फैंस उनसे इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाने की अपील कर रहे हैं. एक फैन ने रोने वाले इमोजी के साथ लिखा  कि आप मेरे फेवरेट एक्टर हो. आप बहुत फेनोमिनव हो. जब आप एक्टिंग करते हैं तो आपकी आंखें बहुत एक्सप्रेसिव होती हैं. हम आपका इंतजार करेंगे जल्द ही वापस आना. वहीं दूसरे ने लिखा कि कह दो ये सच नहीं है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा मत करो. एक ने लिखा कि आप करियर के पीक पर हो, ऐसा ना करो.

2013 में फिल्म लुटेरे से बॉलीवुड में की एंट्री 

विक्रांत मैसी ने साल 2004 में टेलीविजन शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वहीं साल 2013 में लुटेरे फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की. इसके उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो `दिल धड़कने दो`, `छपाक` जैसी फिल्मों नजर आये. लेकिन पिछले साल आयी उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. इस फिल्म में एक्टर का शानदार अभिनय लोगों को काफी पसंद आया. वहीं 15 नवंबर को रिलीज उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. विक्रांत मैसी को इस फिल्म के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2024 में ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही