Search

ढुल्लू जीत न जाये, इसलिए नहीं लड़ूंगा चुनाव, अनुपमा को मेरा आशीर्वाद : सरयू

मोदी जी गांरटी दें कि किसानों की हड़पी जमीन ढुल्लू से वापस करा देंगे

Dhanbad/Ranchi : झारखंड की राजनीति में चाणक्य कहे जाने वाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा से मुखर रहे निर्दलीय विधायक सरयू राय धनबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने यह ऐलान एक सोशल मीडिया पर किया है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि ढुल्लू विरोधी वोट का धनबाद में बिखराव हो और ढुल्लू महतो जीत जाएं. इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है. सरयू राय ने लगे हाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लपेटा. कहा कि ढुल्लू महतो ने किसानों की 200 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है. पीएम बहुत गारंटी देते फिर रहे हैं. वह यह गारंटी दे दें कि ढुल्लू महतो किसानों की हड़पी जमीन वापस कर देंगे. उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो को टिकट मिलने के बाद कृष्णा अग्रवाल ने बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा. मगर इस पर कोई संज्ञान लेने के बजाए ढुल्लू महतो कृष्णा अग्रवाल को हड़काने और धमकाने लगे. इससे समझा जा सकता है कि ढुल्लू महतो किस प्रवृति के व्यक्ति हैं. एक अपराधी जो दुबई से बैठ कर मारवाड़ी समाज, व्यवसायियों से रंगदारी मांगता है, नहीं देने पर उसे धमकी देता है, जान से मार देता है. मैंने तो बस इतना ही कहा था कि प्रशासन की मदद करने के लिए मैं तैयार हूं. मगर, वह मुझे ही धमकी देने लगा.

प्रिंस खान से जेल में बने रिश्ते को निभा रहे ढुल्लू

सरयू राय ने कहा कि जब ढुल्लू महतो जेल में थे, तो हो सकता है कि प्रिंस खान का संबंध उनसे बन गया हो. मगर जेल से निकलने के बाद वे संबंध को इस हद तक निभाएंगे कि उसके खिलाफ आवाज उठाने पर ही गाज गिरेगी. हमलोग तो सहमति के पैरवीकार रहे हैं. अगर मुझसे असहमत हैं, तो आपको असहमति व्यक्त करने का अधिकार है. तब मैंने कहा था कि इंडिया गठबंधन एक सशक्त उम्मीदवार खड़ा करे. उसे लगता है कि कोई सशक्त नहीं, तो मैं देखूंगा. मैंने कभी नहीं कहा था कि मैं चुनाव लड़ूंगा. अब कांग्रेस ने काफी दिनों तक विचार किया और प्रत्याशी खड़ा कर दिया. अब मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे खड़े होने से वोट का बिखराव हो.

योगी जी बुल्डोजर लाएं और चहारदीवारी गिरा दें

सरयू राय ने कहा कि मैं भाजपा नेताओं से यह गारंटी चाहता हूं कि वे यह गारंटी दें कि चुनाव जीतने के बाद किसानों की हड़पी जमीन वह वापस करा देंगे. योगी जी भी आए थे. मैं उनसे भी अपील करता हूं कि यूपी में बहुत बुल्डोजर चलावाते हैं. वही बुल्डोजर लेकर आएं और चहारदीवारी को गिरवा दें.

माफिया का विकल्प, माफिया नहीं हो सकता है

सरयू ने यह भी कहा कि धनबाद में तरह-तरह के माफिया पैदा हुए. मगर वर्तमान में एक नया माफिया का उदय हुआ है. धनबाद में एक माफिया का विकल्प, दूसरा माफिया नहीं हो सकता है. मैंने कहा था कि बीसीसीएल के एरिया एक से पांच तक 1800 रुपये रंगदारी दिये बिना ट्रक पर कोयला लोड होकर बाहर जा ही नहीं सकता है. भाजपा के शीर्ष नेता गारंटी दे दें कि एक से पांच एरिया की रंगदारी बंद करा देंगे और किसानों की जमीन वापस करा देंगे.

एक बहु व बेटी के रूप में अनुपमा को आशीर्वाद

अनुपमा सिंह को समर्थन देने की बात पर सरयू राय ने कहा कि टिकट मिलने के बाद अनुपमा और उनके पति मेरे पास आए थे. मैंने उस समय भी कहा था कि एक बहु और बेटी के रूप में हमेशा आपको मेरा आशीर्वाद है. अभी तक हमलोगों ने सोचा नहीं है कि हमलोग कांग्रेस का समर्थन करेंगे. कांग्रेस को समर्थन करना संभव नहीं है. मैं मौन नहीं रहूंगा. आप अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर वोट करें. अब इसे जिसे जिस रूप में लेना चाहें, ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-got-the-list-of-transfer-posting-from-the-residence-of-alamgirs-pa-assistant-jahangir-name-of-congress-state-president-rajesh-thakur-is-also-mentioned-know-which-officers-names-cam/">EXCLUSIVE:

आलमगीर के PA के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का मिला लिस्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र, जानें किन-किन अधिकारियों का नाम आया सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//