Search

 
 
 

आपकी आवाज बन कर करूंगा काम : कालीचरण सिंह

 
भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने बरवाडीह का किया दौरा, भाजपाइयों ने किया स्वागत Barwadih, Latehar:  भारतीय जनता पार्टी के चतरा से लोकसभा उम्मीदवार कालीचरण सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बरवाडीह पहुंचे. इससे पहले शनिवार को बेतला में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को कुटमू चौक स्थित राजा मेदनीराय की प्रतिमा स्थल पर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया. रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया. कालीचरण सिंह ने अपने समर्थको के साथ प्रखंड के राजा मेदनीराय इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री यमुना सिंह, भगत सिंह चौक पर वीर भगत सिंह, बस स्टेड में बाबा साहब अम्बेडकर, अस्पताल चौक पर स्वामी विवेकानंद और सुभाष पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के आवास पर स्वर्गीय जयवर्धन सिंह की तस्वीर पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा उम्मीदवार ने अपने दौरे के क्रम के पहाड़ी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. भाजयुमो अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित युवा चौपाल में भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-overturns-6-youths-going-to-celebrate-birthday-injured-two-in-critical-condition/">धनबाद

: कार पलटी, बर्थडे मनाने जा रहे 6 युवक घायल, दो की हालत गंभीर

बेटा-भाई बनकर करूंगा सेवा : कालीचरण सिंह

कालीचरण सिंह ने चतरा की जीत के साथ-साओथ देश में चार सौ पार अभियान को पूरा करने का आह्वान किया. कालीचरण सिंह ने अपने दौरे के क्रम में पार्टी के पुराने नेता और साथी रहे गढ़वाटांड़ निवासी बृजकिशोर प्रसाद के आवास पहुंच कर मुलाकात की और कई बिंदुओं पर चर्चा की. गढ़वाटाड़ के देवी मंडप और बाजार के पंचमुखी मंदिर में पूजा अर्चना की. बाजार के मुख्य मार्ग में पैदल जनसंपर्क अभियान भी चलाया. दौरे के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओ और समर्थकों से उन्होंने कहा कि आप सभी की अपील के बदौलत आज आजादी के बाद पहली बार किसी स्थानीय को उम्मीदवार बनाने की मांग दिल्ली तक पहुंची. इसी का परिणाम है कि आपका बेटा, आपका भाई और आपका सेवक आप सब के बीच से उम्मीदवार बन आप सब की सेवा करने के लिए खड़ा हैं. आपके आशीर्वाद और सहयोग की जरूरत है. आपकी आवाज बन कर काम करूंगा. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह, रामदेव सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, कन्हाई प्रसाद, लोकनाथ राम, विवेक सिंह, दिलीप सिंह यादव, राजू सिंह, अनिल सिंह, सुबोध कुमार, मनोज कुमार (मुन्ना), विनय चंदेल, कालो देवी, जितेंद्र सिंह, संजय सोनी समेत काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-party-with-bar-girls-in-bhagalpur-18-arrested-for-spilling-jam/">बिहारः

भागलपुर में बार बालाओं संग पार्टी, जाम छलकाते 18 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही