Search

IAS आदित्य रंजन व कर्ण सत्यार्थी बने स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी

Ranchi : राज्य में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. तेजी से फैलते महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए और संक्रमण के बचाव के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है. बीते दिनों कई आईएएस अधिकारियों को जिलों का भार सौंपा गया था. अब 2 आईएएस अधिकारी आदित्य रंजन व कर्ण सत्यार्थी को तत्काल प्रभाव से अपने कार्यों के अतिरिक्त स्वास्थ्य, चिकित्सा, सेवा एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
रविवार को इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है. झारखंड राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. बता दें कि आदित्य रंजन, वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वहीं कर्ण सत्यार्थी, भू अर्जन भू अभिलेख एवं परिमाप में निदेशक के पद पर.


कई IAS को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया था

इससे पहले शुक्रवार को कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिला वार नोडल पदाधिकारी नामित किया गया था. नोडल पदाधिकारी को संबंधित जिले मे सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने व स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने, बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की सुरक्षा और राज्य सरकार द्वारा जारी प्रतिबंधों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का दायित्व मिला है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//