Search

 
 
 

IAS अविनाश कुमार ने बॉडीगार्ड खड़ा कर करायी थी जमीन पर बाउंड्री! , 10 साल से बॉडीगार्ड ही है साहब का सबसे बड़ा राजदार

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi : रांची के बड़गाईं अंचल में आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने एक करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. जमीन पर लगभग 9-10 वर्ष पहले ही बाउंड्री करायी गयी थी. मामले में यह जानकर हैरानी होगी कि आईएएस अधिकारी की जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में बाउंड्री करायी गयी थी और सारे पैसों का भुगतान भी नकद ही किया गया था. जमीन पर बाउंड्री कराने के दौरान सरकारी बॉडीगार्ड को वहां तैनात किया गया था. जिस वक्त जमीन खरीदी और बाउंड्री करायी करायी गयी, उस वक्त अविनाश कुमार महत्वपूर्ण विभाग के सचिव थे. इसे भी पढ़ें -ईडी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-not-appear-before-ed-can-take-refuge-in-court/">ईडी

के समक्ष पेश नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन,कोर्ट की ले सकते हैं शरण

10 साल से ज्यादा समय से साहब के साथ हैं बॉडीगार्ड

जिस सरकारी बॉडीगार्ड को खड़ा कर जमीन पर बाउंड्री करायी गयी थी, उसकी तत्कालीन सचिव के विभाग में भी खूब चलती थी. जानकारी के मुताबिक, वह बॉडीगार्ड झारखंड के वरीय आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की सेवा में 10 वर्ष से ज्यादा समय से तैनात है. सूत्र बताते हैं कि वह सरकारी बॉडीगार्ड अभी भी उनकी ही सुरक्षा में तैनात है और वह साहब का बड़ा राजदार भी है. लगातार एक दशक से एक ही बॉडीगार्ड कैसे अविनाश कुमार के साथ है, यह तो पुलिस विभाग के अफसर ही बता सकते हैं.

आईएएस की पत्नी के नाम पर है जमीन, दस्तावेज ईडी ने हासिल किया

बता दें कि ईडी राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की कुंडली खंगालने में जुट गयी है. ईडी यह पता लगा रही है कि झारखंड में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अविनाश कुमार ने जमीन की खरीद में कहां-कहां और कितना इन्वेस्ट किये हैं. रांची के बड़गाईं अंचल क्षेत्र में भी अविनाश कुमार ने जमीन खरीदी है, उसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है. यह शहर के पॉश इलाके में है. इस जमीन का दस्तावेज ईडी ने हासिल कर लिया है. जमीन आईएएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर खरीदी गई है और पैसों का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है. इसे भी पढ़ें -रूसी">https://lagatar.in/10-people-including-prigozhin-who-rebelled-against-the-russian-army-died-in-a-plane-crash/">रूसी

सेना के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रीगोझिन सहित 10 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही