Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीसरे समन के बाद ईडी ऑफिस पहुंचे IAS छवि रंजन, पूछताछ शुरू

Ranchi : सेना जमीन घोटाला मामले में आईएएस छवि रंजन तीसरे समन के बाद सोमवार को ईडी ऑफिस पहुंचे.  ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. इससे पहले ईडी ने छवि रंजन को दो समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया किया था. लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, जिसके बाद ईडी ने तीसरा समन जारी कर छवि रंजन को आज  सोमवार को 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने को कहा था. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ramesh-singh-became-manika-block-president-of-kharwar-adivasi-ekta-sangh/">लातेहार

: खरवार आदिवासी एकता संघ के मनिका प्रखंड अध्यक्ष बने रमेश सिंह)

17 अप्रैल को पहला समन जारी किया गया था

ईडी ने आईएएस छवि रंजन को पहला समन 17 अप्रैल को जारी कर 21 अप्रैल को ईडी जोनल ऑफिस पहुंचने को कहा था. लेकिन वे नहीं पहुंचे. उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दो हफ्ते का समय मांगा. इस पर ईडी ने उसी दिन दोबारा समन जारी कर शाम चार बजे तक ऑफिस आने को कहा. इसके बाद भी वे हाजिर नहीं हुए, फिर ईडी ने तीसरा समन जारी किया और 24 अप्रैल को दफ्तर पहुंचने को कहा. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/dead-body-of-ccl-officer-missing-for-two-days-recovered-from-koderma/">दो

दिनों से लापता सीसीएल अधिकारी का शव कोडरमा से बरामद

पितृत्व अवकाश के कारण ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे छवि रंजन

आईएएस छवि रंजन ने 21 अप्रैल को ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होने की वजह पितृत्व अवकाश बताया था. सूत्रों की मानें तो ईडी की नोटिस से पहले वे सरकार से पितृत्व अवकाश का आवेदन दिये थे. सरकार से उन्हें पहले ही 17 अप्रैल से लेकर 1 मई तक ‘पितृत्व अवकाश’ की छुट्टी मिल चुकी थी. इसलिये उन्होंने ईडी को आवेदन देकर मई के पहले हफ्ते के बाद का वक्त देने का निवेदन किया था. हालांकि ईडी के अधिकारियों ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-brick-kiln-businessman-shot-dead-on-head-villagers-block-nh/">पलामू

: ईंट भट्टा व्यवसायी की सिर पर गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ने पुलिस पर किया पथराव

13 अप्रैल को ईडी ने की थी छापेमारी

सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में ईडी ने 13 अप्रैल को आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था. छापामारी के दायरे में झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकाने शामिल हैं. बता दें कि छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें : कूनो">https://lagatar.in/bad-news-from-kuno-national-park-death-of-another-cheetah-brought-from-south-africa/">कूनो

नेशनल पार्क से आयी बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका से लाये गये एक और चीते की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही