Search

 
 
 

IAS छवि रंजन को ED का समन, 21 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा

 
Ranchi: बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को समन भेजकर 21 अप्रैल को रांची ईडी के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है.

ईडी ने 13 अप्रैल को सात लोगों को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने 13 अप्रैल गुरुवार को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. ईडी ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 14 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. जिसके बाद ईडी सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. चार दिनों की रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर ईडी आईएएस छवि रंजन से पूछताछ करेगी. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-peace-committee-meeting-held-in-various-police-stations-regarding-eid-appeal-to-celebrate-the-festival-with-mutual-brotherhood-and-harmony/">जमशेदपुर

: ईद को लेकर विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा एवं सदभाव से पर्व मनाने की अपील

ईडी ने आईएएस छवि रंजन समेत 18 लोगों के 22 ठिकाने पर की थी छापेमारी

रांची में सेना की जमीन के साथ कई जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचलों के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को बड़े पैमाने पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज कई सरकारी कागजात मिले हैं. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले हैं. छापेमारी के बाद ईडी के द्वारा सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है,अब उन्हीं सातों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें- चतरावासियों">https://lagatar.in/good-news-for-chatra-residents-passenger-train-will-be-operational-after-75-years-of-independence/">चतरावासियों

के लिए खुशखबरी, आजादी के 75 वर्षों के बाद शुरू होगा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही