Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी

Ranchi : सेना कब्जे वाली भूमि और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन को सस्पेंड कर दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी आदेश में कहा गया है कि विधि के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आईएएस छवि रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. इससे पहले शुक्रवार को ईडी के द्वारा सीएस सुखदेव सिंह को छवि रंजन की गिरफ्तारी की अधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई थी. इधर छवि रंजन से ED छह दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है. शनिवार को IAS छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

ED ने छवि रंजन की दस दिनों की रिमांड मांगी थी

इस दौरान ED की ओर से यह आग्रह किया गया कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाये. लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी. इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-for-six-days-court-gives-permission/">बड़ी

खबर : IAS छवि रंजन से छह दिनों तक ED करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी इजाजत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही