Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निलंबित होंगे आईएएस छवि रंजन, ईडी के पत्र का इंतजार

Ranchi : आर्मी लैंड सहित जमीन घोटाले में गिरफ्तार किये गये रांची के पूर्व डीसी व आईएएस छवि रंजन को निलंबित किया जाएगा. राज्य सरकार इसके लिए ईडी के पत्र का इंतजार कर रही है. शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा को लेकर सरकारी छुट्टी है. लेकिन जानकारी के अनुसार, ईडी का लेटर आते ही देर रात तक उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया जा सकता है. इससे पहले आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल मामले में भी ईडी के लेटर के बाद ही उन्हें निलंबित किया गया था. हाल के दिनों में छवि रंजन झारखंड के दूसरे आईएएस अफसर होंगे, जिन्हें निलंबित किया जाएगा. झारखंड सरकार की ओर से छवि रंजन को निलंबित करने के 24 घंटे के भीतर भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय को इसकी सूचना दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, छवि रंजन के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी. इसे भी पढ़ें – पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-governor-said-will-work-to-make-singhpur-village-singapore/">पीरटांड़

: राज्यपाल ने कहा, सिंहपुर गांव को सिंगापुर बनाने लायक काम करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही