Search

IAS केके सोन और अराधना पटनायक जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, किए गए विरमित

Ranchi: राजस्व सचिव कमल किशोर सोन और आईएएस आराधना पटनायक जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अनुरोध राज्य और केंद्र सरकार से पिछले दिनों किया था. सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने यूपीएससी की अनुशंसा के बाद उनके इस अनुरोध को मान लिया है. इसके बाद केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने दोनों को विरमित भी कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि अभी केंद्र में दोनों की पोस्टिंग नहीं हुई है, लिहाजा दोनों इसके लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. जैसे ही दोनों की पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी, वे झारखंड से चले जाएंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-imprisonment-to-maternal-uncle-accused-of-raping-niece/">धनबाद

 : भांजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी मामा को बीस वर्ष की कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp