Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय श्रम मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री बने IAS केके सोन

Ranchi :  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये राजस्व सचिव कमल किशोर सोन को मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट/श्रम मंत्रालय भारत सरकार में ज्वाइंट सेक्रेट्री वेलफेयर एंड ट्रेनिंग (संयुक्त सचिव) बनाया गया है.  मालूम हो कि हाल ही में केके सोन ने अपने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का अनुरोध राज्य और केंद्र सरकार से किया था. जिसके बाद झारखंड सरकार ने केके सोन को विरमित कर दिया था.

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव थे केके सोन

बता दें कि केके सोन वर्तमान में झारखंड सरकार में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा केके सोन झारखंड में रांची डीसी समेत कई पदों पर कार्यरत रहे थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही