Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंद मोहन की रिहाई का IAS कृष्णैया की पत्नी व बेटी ने किया विरोध, कहा- पुनर्विचार करे सरकार

Patna: बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन 16 साल बाद जेल से रिहा हो गये हैं. वे अहले सुबह साढ़े चार बजे सहरसा जेल से बाहर आये. जेल से छूटने के बाद वह सीधे पंचगछिया गांव के लिए रवाना हो गये. उनकी रिहाई के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक जेल पहुंचे. बाहुबली नेता पिछले 16 सालों से गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी (DM) जी. कृष्णैया की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे थे. वहीं आनंद मोहन की रिहाई के बाद जी. कृष्णैया की पत्नी व उनकी बेटी ने इस मामले में राष्ट्रपति व पीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की है. उनका कहा है कि आनंद मोहन की रिहाई का जनता विरोध कर रही है. अगर ये आने वाले दिनों में फिर से चुनाव लड़ते है तो जनता इनका बहिष्कार करेगी. वहीं जी. कृष्णैया की बेटी ने इस मामले में नीतीश कुमार से पुन: विचार करने की अपील की हैं. बिहार">https://lagatar.in/bahubali-leader-anand-mohan-released-from-jail-after-a-long-wait-of-16-years/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि 1994 में गोपालकंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के आरोप में आनंद मोहन को उम्र कैद की सजा मिली थी. वहीं बिहार सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर आनंद मोहन सहित 27 कैदियों को रिहा किया है. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-home-guard-jawan-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">बेरमो

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही