Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 हजार महिलाओं को मुख्यधारा में जोड़ने पर IAS मुकेश कुमार को मिला भारत गौरव अवॉर्ड

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उपायुक्त रहते महिलाओं को जोड़ा था मुख्यधारा में
  • वर्तमान में आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं मुकेश कुमार
Ranchi : झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. मुकेश कुमार वर्तमान में आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें यह सम्मान प्रशासनिक सेवा में अब तक के किये जनउपयोगी कार्यों के लिए दिया गया है. इस वर्ष भारत गौरव अवॉर्ड फ्रांस के पेरिस शहर में आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के नामी हस्तियों को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसमें आईएएस मुकेश कुमार भी शामिल हुए. मुकेश कुमार के नक्सल क्षेत्रों में उपायुक्त रहते वैसी ग्रामीण महिलाएं जो मादक पदार्थ बेच कर अपना जीवन यापन करती थी, उन्हें स्वयं सहायता समूह के कार्यों के साथ जोड़कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया. जिसकी अंतराष्ट्रीय पटल पर प्रशंसा की गई. मुख्यधारा में करीब 25 हज़ार महिलाओं को उन्होंने जोड़ने का काम किया. इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न पदों पर रहते इन्होंने जो भी कार्य किये, उसकी भी सराहना की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/11-33.jpg"

alt="" width="865" height="1280" /> इसे पढ़ें-सोनिया">https://lagatar.in/protest-against-eds-action-against-sonia-gandhi-congress-will-conduct-satyagraha-on-tuesday/">सोनिया

गांधी के खिलाफ ED की कार्रवाई का विरोध, मंगलवार को कांग्रेसी करेंगे सत्याग्रह
बता दें कि भारत गौरव अवॉर्ड का आयोजन प्रत्येक वर्ष संस्कृति युवा संस्था के द्वारा किया जाता है. इस वर्ष मुकेश कुमार के साथ नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर पद्मभूषण डॉ विजय भाटगर, गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, पूर्व राज्यपाल बिहार पद्मश्री डी.वाई. पाटिल, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य विशाल प्रतिमा बना रहे कलाकार नरेश कुमार कुमावत, डच बैंक के वाइस प्रेसिडेंट पंकज ओझा, इंटरनेशनल मेकर्स पिंक सिटी के डायरेक्टर पद्मश्री अफजल खान आदि को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, गोल्ड मेडल व शॉल देकर भारत गौरव के अलंकरण से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर भारत का राष्ट्रगान एवं फ्रांस का राष्ट्रगान गाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/22-8.jpg"

alt="" width="1028" height="1346" /> इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-police-sent-notice-to-the-wife-of-arup-chatterjee-owner-of-bharat-channel/">धनबाद:

 News 11 भारत चैनल के मालिक अरूप चटर्जी की पत्नी को पुलिस ने भेजा नोटिस
सम्मानित होने पर मुकेश कुमार ने कहा कि विदेश में भारत के झंडे के नीचे भारतीय राष्ट्रगान गाकर इस प्रकार सम्मान प्राप्त करना अत्यंत हर्ष का विषय है. यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है. इसी तरह वे अपने प्रशासनिक सेवा काल में ऐसे ही कार्य करते रहेंगे, ताकि सरकारी सेवाओं का लाभ आखरी पंक्ति में बैठे नागरिकों को मिल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही