Search

 
 
 

IAS निधि खरे ने ग्रहण किया उपभोक्ता मामलों की सचिव का पदभार

 
Ranchi : आईएएस निधि खरे ने आज उपभोक्ता मामलों की सचिव का पदभार ग्रहण किया. उन्हें पिछले महीने इस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था. रोहित कुमार सिंह की सेवानिवृति के बाद सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया. वह इस विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुकी हैं. फिलहाल उपभोक्ता मामलों के विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में काम कर रही थी. निधि खरे झारखंड कैडर की अधिकारी हैं. वह कार्मिक, स्वास्थ्य, वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव सहित जमशेदपुर, दुमका, मधुबनी की डीसी रह चुकी हैं. उनकी पहचान तेज तर्रार अधिकारी के रूप में है. उन्होंने राज्य और केंद्र में सरकार की कई नीतियों को सफलतापूर्वक लागू कराया है. श्रीमती खरे ने सीसीपीए की मुख्य आयुक्त के रूप में उपभोक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण मामलों पर संज्ञान लिया था. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-recovered-rs-2-5-lakh-during-vehicle-checking/">गिरिडीह

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ढाई लाख से ज्यादा बरामद किया 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही