- हरियाणा कैडर के हैं यश जालुका, अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर हैं पदस्थापित
- अवैध खनन की जांच के दौरान किया गया हमला
कांस्टेबल के साथ अवैध खनन की जांच के लिए निकले थे
28 मार्च को यश जालुका कॉन्स्टेबल जसबीर सिंह और इलाके के तहसीलदार अभिषेक पिलानिया के साथ घर से अपने निजी वाहन से निकले थे. कॉन्स्टेबल ने बताया कि हमलोग किसी अवैध खनन मामले की जांच के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में एक इनोवा कार उनका पीछा करने लगी और कार ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की. जिसके बाद एसडीएम ने इनोवा कार का पीछा किया. हमने कार के ड्राइवर को आवाज लगाई. इस पर उसने फिर से एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की.यूपीएससी में मिला था चौथा रैंक
यश जालुका को यूपीएससी में चौथा रैंक मिला था. यश 2021 बैच के अफसर हैं. यश जालुका मूल रूप से धनबाद जिले के झरिया के रहने वाले हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई अपने राज्य में की और उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चले गए. दिल्ली में उन्होंने बीकॉम और उसके बाद कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की. इसे भी पढ़ें : चैत्र">https://lagatar.in/chaitra-navratri-from-tomorrow-maa-durga-is-coming-riding-on-a-horse-know-the-auspicious-time-and-method-of-ghatasthapana/">चैत्रनवरात्रि कल से, घोड़े पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, जानें घटस्थापना शुभ मुहूर्त व पूजा विधि [wpse_comments_template]
Leave a Comment