Ranchi : झारखंड सरकार ने झारखंड कैडर के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबक आइएएस अधिकारी रंजीत कुमार लाल को मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. वह झारखंड उर्जा विकास निगम के एमडी के पद पर पदस्थापित थे. इसके साथ ही सरकार ने सुलोचना मीना को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है. वह एसडीओ, मेदिनीनगर के पद पर पदस्थापित थीं.
पढ़ें, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अफसरों का तबादला....

Leave a Comment