Search

IAS पूजा सिंघल प्रकरण: बयान से मुकरा सीए, कहा- पैसे मेरे नहीं !

Ranchi: ईडी की टीम ने आईएएस पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जहां से 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे. इस मामले में मंगलवार को ईडी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, 19.31 करोड़ रुपये बरामदगी के मामले में सुमन कुमार ने ईडी के सामने कहा है कि जो रुपये उसके घर से मिले हैं वो उसके नहीं हैं.">https://lagatar.in/jharkhand-news/">

झारखंड की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें... पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सुमन कुमार तीनों को ED एक साथ बैठा कर पूछताछ कर रही है. इस दौरान तीनों ही ED के सवालों से असहज हो गए. इस दौरान सुमन ने यह भी जानकारी दी है कि पैसे उसके नहीं हैं. पहले सीए सुमन कुमार कह रहा था कि सारे पैसे उसी के हैं. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें- एलन">https://lagatar.in/elon-musks-comment-twitter-has-become-a-strong-den-of-leftists/">एलन

मस्क की टिप्पणी- ‘वामपंथियों का मजबूत अड्डा बन गया है ट्विटर’

ईडी ऑफिस लाये गए दस्तावेज

जानकारी के मुताबिक, ईडी द्वारा किए गए छापेमारी के दौरान सुमन कुमार, पूजा सिंघल और उनके पति के घर, अस्पताल और दफ्तर से जब्त दस्तावेज को भी ईडी ऑफिस लाया गया है. दो बड़े बड़े बक्से में भरे दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाए गए हैं. पूछताछ के दौरान ईडी ने शैल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//