Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS पूजा सिंघल प्रकरण : पति अभिषेक झा और सीए सुमन से ईडी कर रही पूछताछ

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की.  इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये. इस मामले में  ईडी ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सीए सुमन कुमार को जेल भेज दिया था. जानकारी के मुताबिक ईडी आज रविवार को आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को ईडी के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में बुलाकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : CA">https://lagatar.in/politics-heated-up-on-ca-sumat-kumars-allegation-jmm-protest-at-bjp-headquarters/">CA

सुमन कुमार के आरोप पर गरमायी राजनीति, JMM का BJP मुख्यालय पर प्रदर्शन

सुमन कुमार और अभिषेक झा को आमने-सामने बैठाकर हो रही पूछताछ  

जानकारी के अनुसार  सुमन कुमार और अभिषेक झा को आमने-सामने बैठाकर ईडी के अफसर पूछताछ कर रहे है. मालूम हो कि सुमन सिंह के ठिकाने पर जो राशि मिली है उसकी सही-सही जानकारी सुमन सिंह नहीं दे पाये हैं.  इसे लेकर अब ईडी पूजा सिंघल के पति और सुमन सिंह को आमने-सामने बैठाकर, जो राशि बरामद हुई है, उससे संबंधित जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है. हालांकि ईडी की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-cbi-may-investigate-the-whole-matter-ed-wrote-a-letter-to-cbi-headquarters/">IAS

पूजा सिंघल मामला: सीबीआई कर सकती है पूरे मामले की जांच, ईडी ने सीबीआई मुख्यालय को लिखा पत्र 

बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये सुमन कुमार

इडी की पूछताछ में सीए सुमन कुमार बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये थे. उसके बाद शनिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया.   विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इडी के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपी को पांच दिनों की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दी. साथ ही 12 मई को पेश करने को कहा. इडी की ओर से विशेष पीपी बीएमपी सिंह ने 10 दिनों के लिए रिमांड की मांग की थी. देर रात इडी ने सीए सुमन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया. बता दें कि सीए के घर और दफ्तर के पते पर दर्जन भर से ज्यादा कंपनियां निबंधित हैं. सीए सुमन के भाई पवन कुमार सिंह कई कंपनियों में निदेशक हैं.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही