Ranchi : ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की. इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये. इस मामले में ईडी ने बीते सात मई को कार्रवाई करते हुए सीए सुमन कुमार को जेल भेज दिया था. ईडी दूसरे दिन भी आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है. पूछताछ ईडी के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में की जा रही है. सीए सुमन कुमार और अभिषेक झा को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इससे पहले रविवार को भी पूछताछ की गई थी. ( रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची
की दूसरी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-18-plus-people-will-not-get-booster-dose-for-free-will-have-to-pay-the-price/">बोकारो
: 18 प्लस वालों को मुफ्त में नहीं मिलेगी बूस्टर डोज, चुकानी होगी कीमत
Impact : एक्शन में DC, हिनू रजिस्ट्रार के 1 साल के कार्यों की रिपोर्ट तलब
एयरपोर्ट में दिव्यांग बच्चे को सफर करने से रोका, इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ NCPCR ने लिया संज्ञान
चुनाव 2022 : बीजेपी जल्द करेंगी उम्मीदवार का ऐलान, लिस्ट में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल [wpse_comments_template]
की दूसरी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-18-plus-people-will-not-get-booster-dose-for-free-will-have-to-pay-the-price/">बोकारो
: 18 प्लस वालों को मुफ्त में नहीं मिलेगी बूस्टर डोज, चुकानी होगी कीमत
बरामद रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये सीए
इडी की पूछताछ में सीए सुमन कुमार बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये थे. उसके बाद शनिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इडी के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपी को पांच दिनों की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दी. साथ ही 12 मई को पेश करने को कहा. ईडी की ओर से विशेष पीपी बीएमपी सिंह ने 10 दिनों के लिए रिमांड की मांग की थी. देर रात इडी ने सीए सुमन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया. बता दें कि सीए के घर और दफ्तर के पते पर दर्जन भर से ज्यादा कंपनियां निबंधित हैं. सीए सुमन के भाई पवन कुमार सिंह कई कंपनियों में निदेशक हैं. इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-in-action-hinoo-registrars-report-of-1-years-work-summoned/">LagatarImpact : एक्शन में DC, हिनू रजिस्ट्रार के 1 साल के कार्यों की रिपोर्ट तलब
जारी निवेश संबंधी जानकारियां आयी सामने
जानकारी के मुताबिक आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के बूटी मोड़ स्थित सोनाली अपार्टमेंट से 17.49 करोड़ कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा डंगरा टोली स्थित ईस्टर्न मॉल में मौजूद सुमन कुमार के ऑफिस से 29.70 लाख रुपया मिला है. गौरतलब है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच के दौरान जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा ने बताया था कि खूंटी जिला प्रशासन मनरेगा में 5% कमीशन लेता था. साल 2007 से 2013 के बीच पूजा सिंघल डीसी के रूप में चतरा, खूंटी और पलामू में पदस्थापित थीं. इस दौरान उन पर कई वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. इसी दौरान पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक के खाते में 1.43 करोड़ नगद भी जमा हुए थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ncpcr-takes-cognizance-of-indigo-airlines-against-disabled-child-from-traveling-at-ranchi-airport/">रांचीएयरपोर्ट में दिव्यांग बच्चे को सफर करने से रोका, इंडिगो एयरलाइंस के खिलाफ NCPCR ने लिया संज्ञान
एलआईसी में निवेश के बारे में भी मिली जानकारी
जानकारी मिली है कि पूजा सिंघल ने साल 2005 से 2013 के बीच एलआईसी की 13 पॉलिसी खरीदी थी. बतौर प्रीमियम 80.81 लाख रुपए जमा किये थे, लेकिन पॉलिसी मेच्योर होने से पहले ही पूरे पैसे निकाल लिए थे. उस समय उन्हें 84 लाख मिले थे. पूजा सिंघल ने साल 2015 से 2017 के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार और उनकी अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग समय में 16.57 लाख रुपये भी ट्रांसफर की थी. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-2022-bjp-will-announce-candidate-soon-former-jharkhand-governor-draupadi-murmus-name-also-included-in-the-list/">राष्ट्रपतिचुनाव 2022 : बीजेपी जल्द करेंगी उम्मीदवार का ऐलान, लिस्ट में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment