Search

 
 
 

IAS पूजा सिंघल का सस्पेंशन जल्द होगा रिवोक, कार्मिक विभाग ने बढ़ाई फाइल

 
Ranchi :  आईएएस पूजा सिंघल का निलंबन जल्द वापस (सस्पेंशन रिवोक) लिया जायेगा. इसके लिए कार्मिक विभाग ने फाइल आगे बढ़ा दी है. चीफ सेक्रेट्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी इस पर विचार कर रही है. कमेटी की अनुशंसा के आलोक में निलंबन वापस लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, पूजा सिंघल का निलंबन खत्म करने के लिए कानूनी जानकारों से राय ली गयी है.

7 दिसंबर को जेल से रिहा हुई हैं पूजा सिंघल

बता दें कि मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था. ईडी ने पांच मई 2022 को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी. पूजा सिंघल को इसी महीने की 7 दिसंबर को बीएनएस कानून के तहत जेल से रिहा किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही