Search

 
 
 

IAS राहुल शर्मा जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, नेसार अहमद बने झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव

 
Ranchi: पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी राहुल शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. वह केंद्रीय आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर योगदान देंगे. इसे लेकर राज्यपाल के आदेश से कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार शाम एक अधिसूचना जारी की है. वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत नेसार अहमद को अब झारखंड लोक सेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही