Vinit Abha Upadhyay Ranchi : नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन (NHRC) ने झारखंड सरकार को राज्य के वरीय IAS अधिकारी सुनील कुमार के मामले में आयोग द्वारा दिये गये निर्णय का अनुपालन हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आयोग ने राज्य सरकार को यह निर्देश सोमवार (5 अगस्त) को दिया है. दरअसल एनटीपीसी के अधिकारी राकेश नंदन सहाय ने उनके साथ हुई अभद्रता की शिकायत NHRC में की थी. इस पर आयोग ने आईएएस अधिकारी सुनील कुमार राकेश नंदन सहाय को मुआवजे के तौर पर 25 हजार का भुगतान करने का निर्देश दिया था. आयोग ने यह आदेश काफी पहले दिया था. लेकिन अब तक इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है.
IAS सुनील कुमार 25 हजार मुआवजा का करें भुगतान : NHRC
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)