Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुक्रवार से अवकाश पर जाएंगी IAS वंदना दादेल

  • लौटने तक उनका कार्यभार संभालेंगे तीन अधिकारी
  • कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव हैं वंदना दादेल
Ranchi : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी वंदना दादेल शुकवार से अवकाश पर जाएंगी. वंदना दादेल अभी कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. प्रधान सचिव दादेल के पास तीन विभागों की भी जिम्मेदारी है. इसमें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के प्रधान सचिव के साथ उद्योग विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार है. यह तीनों पद तीन आईएएस अधिकारियों के बीच अतिरिक्त प्रभार के रूप में बांटा गया है. इसे लेकर गुरुवार देर शाम सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है.
  • वंदना दादेल के अवकाश पर जाने और लौटने तक गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के पास कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा.
  • ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार उद्योग विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही