Ranchi News : झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे को निलंबन मुक्त कर दिया है. इसके बाद उन्होंने कार्मिक प्रशासनिक विभाग में योगदान दिया है. शराब घोटाले में ACB द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था.
विनय चौबे की गिरफ्तारी शराब घोटाले में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ साजिश रचकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में हुई थी. इसके बाद उनके खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए.
दोनों मामलों में उन पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर गलत तरीके से अपने करीबी के नाम पर म्यूटेशन कराने का आरोप है. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर निकले थे. (विनय चौबे से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें