Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS विनय चौबे के ससुर नहीं बता पाए कहां से उनके अकाउंट में आए तीन करोड़ रुपए

शराब घोटाला और हजारीबाग में विनय चौबे के डीसी रहते हुए लैंड स्कैम की जांच में एसीबी को विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध करोड़ों रुपए के लेनदेन के ठोस साक्ष्य मिले हैं. उन्ही साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने पिछले दिनों विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपीज त्रिवेदी से अकाउंट ट्रांजैक्शन के संबंध में सवाल भी किए थे. लेकिन दोनों ही एसीबी के सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : शराब घोटाला और हजारीबाग में विनय चौबे के डीसी रहते हुए लैंड स्कैम की जांच में एसीबी को विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध करोड़ों रुपए के लेनदेन के ठोस साक्ष्य मिले हैं. उन्ही साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने पिछले दिनों विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपीज त्रिवेदी से अकाउंट ट्रांजैक्शन के संबंध में सवाल भी किए थे. लेकिन दोनों ही एसीबी के सवालों का सटीक जवाब नहीं दे पाए.

 

विनय चौबे के ससुर के खाते में आए तीन करोड़

एजेंसी ने अपनी जांच में यह पाया है कि सिर्फ विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, साले शिपीज त्रिवेदी और उसकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी ही नहीं, बल्कि विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में भी पिछले कुछ वर्षो में अज्ञात खातों से करीब तीन करोड़ रुपए आए हैं. यह पैसा सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के बैंक ऑफ इंडिया के खाते में आए हैं. लेकिन सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी एसीबी को इन पैसों का हिसाब नहीं दे पाए हैं.

 

साले व उनकी पत्नी को भी लाखों का भुगतान 

इससे पहले एसीबी यह जानकारी जुटा चुकी है कि विनय चौबे के साले शीपीज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की रांची स्थित मेन रोड शाखा से वर्ष 2011 से 2014 के बीच कई बार लाखों रूपए का भुगतान किया गया है. इसके अलावा एजेंसी के हाथ कैश लेनदेन के सबूत भी लगे हैं. जिस अकाउंट में पैसों का लेनदेन हुआ है, उसका नंबर 918010070663782 है.

 

चौबे की पत्नी को नेक्सजेन से करोड़ों रुपये का भुगतान 

इससे पहले यह तथ्य भी सामने आ चुका है कि विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की कंपनी नेक्सजेन से IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को करोड़ों रुपए दिए गए हैं. जिसे कंसल्टेंसी फीस के रूप में दिखाया गया है. उक्त सभी लोगों को एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में नामजद अभियुक्त बनाया है. सभी पर एसीबी ने सोमवार को कांड संख्या 20/2025 दर्ज की है. जिसकी जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही