Search

 
 
 

IB के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित आईबी के नये चीफ होंगे, तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित IB के नये चीफ नियुक्त किये गये हैं. श्री  दीक्षित IB चीफ तपन कुमार डेका की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है.
 
महेश दीक्षित

NewDelhi : इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित IB के नये चीफ नियुक्त किये गये हैं. श्री  दीक्षित IB चीफ तपन कुमार डेका की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है.

 

खबर है कि केंद्र सरकार ने महेश दीक्षित को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है. श्री डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं.  वे जुलाई 2022 से IB चीफ बने हुए थे. क्रेद्र की मोदी सरकार ने उन्हें दो बार सेवा विस्तार प्रदान किया था.

 


 

महेश दीक्षित की बात करें तो वे 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं. अभी वे IB में स्पेशल डायरेक्टर हैं.  वे जम्मू-कश्मीर में सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख भी रह चुके हैं.

 

 उनके पास एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का लंबा अनुभव है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, G20 बैठक की सुरक्षा व्यवस्था और दुष्प्रचार से निपटने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही