Search

 
 
 

इब्राहिम और पलक एन्जॉय कर रहे मालदीव वेकेशन, बोल्ड अवतार में दिखी एक्ट्रेस

 
LagatarDesk: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों चर्चा में हैं. इब्राहिम अली खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पलक तिवारी को कथिततौर पर डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया है तो वहीं एक बार फिर इब्राहिम और पलक की मालदीव वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें इब्राहिम और पलक एक ही जगह पर पूल वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं. इब्राहिम और पलक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव के वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. शेयर की गयी तस्वीरों में एक्ट्रेस काले कलर की बिकनी और गुलाबी कलर के शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. तो वहीं इब्राहिम नियोन शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दोनों की आउटफिट्स और लोकेशन खूब मैच कर रही है, जिसके कारण देखने वालों ने दोनों के एक ही जगह होने की अटकले लगाना शुरू कर दिया है. पलक तिवारी को बेहद बोल्ड अवतार में देखा जा रहा है. अब इब्राहिम और पलक की तस्वीरों पर लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिये हैं. लेकिन पलक और इब्राहिम ने सीधे तौर पर कुछ भी रिवील नहीं किया है, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि पलक और इब्राहिम एक साथ बीच पर हैं. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि पलक और इब्राहिम ने अपनी रिलेशनशिप पर मुहर लगाने का काम किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही