Search

 
 
 

ICC टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में, पंत 5वें स्थान पर कायम

 
New Delhi: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का आईसीसी रैंकिंग में जलवा दिख रहा है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर वर्तमान में दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में मौजूद हैं. टेस्ट में नंबर 3 पर, वनडे और टी-20 में पाकिस्तान के कप्तान नंबर 1 पर काबिज हैं. टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर जो रूट दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशाने  स्टीव स्मिथ को नुकसान, चौथे स्थान पर खिसके 5वें नंबर पर भारत के ऋषभ पंत कायम हैं इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-protested-at-dc-office-to-protest-against-eds-questioning-of-sonia-gandhi/">जमशेदपुर:

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/tttt-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

बाबर आजम ने स्मिथ को पछाड़ा

इसके अलावा पाकिस्तान के नए ओपनर अब्दुल्ला शफीक को भी टेस्ट रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है. अब्दुल्ला शफीक 23 स्थान की बढ़त लेते हुए टेस्ट रैंकिंग में 16वें नंबर पर आ गए हैं. भले ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहला पारी में बाबर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ बाबर ने पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान शतक लगाया था, जिसके कारण पाकिस्तानी कप्तान को फायदा हुआ और लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ को पछाड़ने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-raghuvar-dass-mirchi-lagi-parody-video-post-case-hc-dismisses-fir-against-arrested-person/">पूर्व

CM रघुवर दास की ‘मिर्ची लगी’ पैरोडी वीडियो पोस्ट मामला : हाईकोर्ट ने खारिज की गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ FIR
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ttt2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पंत 5वें और रोहित 9वें स्थान पर

वहीं, बात करें भारत के बल्लेबाजों की तो रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. इसके अलावा विकेकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 5 पर बने हुए हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टॉप 10 से बाहर हैं और इस समय वर्तमान टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर मौजूद हैं. कीवी कप्तान केन विलियमसन टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं तो वहीं उस्मान ख्वाजा 7वें नंबर पर हैं. ख्वाजा को एक स्थान का फायदा पहुंचा है. श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने आईसीसी लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में 8वें नंबर पर हैं तो वहीं नंबर 10 पर जॉनी बेयरस्टो मौजूद हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही