Search

 
 
 

ICC टेस्ट रैंकिंग: ऋषभ पंत को फायदा, विराट कोहली टॉप 10 से बाहर

 
Ranchi: आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी किया है.आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है. 6 साल के बाद पहली बार कोहली टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 से बाहर हो गये हैं. नवंबर 2016 के बाद पहली बार कोहली के साथ ऐसा हुआ. वो टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाए. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में कोहली फिर से नाकाम रहे थे जिसके कारण उनकी रैंकिंग पर इसका प्रभाव पड़ा है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में 11 और 20 रन की पारी खेली थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/relaxed-rain-in-dhanbad-monsoon-will-be-active-again-after-10/">धनबाद

में सुकून की बारिश, 10 के बाद पुनः सक्रिय होगा मानसून

रूट 923 अंक के साथ नंबर वन

टेस्ट रैंकिंग में भले ही कोहली टॉप 10 से बाहर हो गए हों लेकिन भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को टेस्ट रैंकिंग में काफी ज्यादा फायदा पहुंचा है. पिछले 6 टेस्ट मैच में पंत ने 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं जिसके कारण उनकी रैंकिंग काफी सुधरी है. पहली बार पंत अपने बेस्ट टेस्ट रैंक को हासिल करने में सफल रहे हैं. उनको पांचवां स्थान मिला है. वहीं इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी परफॉर्मेंस शानदार रहा है. उनकी भी टेस्ट रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है. वहीं, जो रूट ने आखिरी टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपने बेस्ट टेस्ट रैंकिंग को हासिल करने में सफलता पाई है. रूट 923 अंक के साथ नंबर वन रैंक पर बने हुए हैं. टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं. रैंकिंग में चौंथे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम मौजूद हैं. बाबर के बाद भारत के ऋषभ पंत नंबर 5 पर अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-accused-named-for-illegal-coal-mining-arrested/">धनबाद

: अवैध कोयला खनन का नामजद आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही