Search

 
 
 

ICC की बेस्ट 2022 टी20 प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शामिल

 
ICC`s Best 2022 T20 Playing XI : आईसीसी ने सोमवार को साल 2022 की बेस्ट मेन्स टी20 टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम में आईसीसी ने 11 खिलाड़ियों को जगह दी है. इन 11 खिलाड़ियों में उन्हें शामिल किया गया है, जिन्होंने पूरे साल टी20 क्रिकेट में गेंद या फिर बल्ले से प्रभावित किया था. आईसीसी की बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन का कप्तान जोस बटलर को बनाया गया है. आपको बता दें कि जोस बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने पिछले साल हुआ टी20 वर्ल्ड कप जीता था. बटलर ने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था. भारत के तीन खिलाड़ियों जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें: सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-will-go-to-naxalite-free-budha-pahar-on-27th-february-will-solve-the-problems-of-the-villagers/">सीएम

हेमंत 27 फरवरी को नक्सलमुक्त बूढ़ा पहाड़ जायेंगे, ग्रामीणों की समस्या दूर करेंगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/mmm-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

आईसीसी की इस बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम से 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है. आपको बता दें कि विराट कोहली 2022 टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. वहीं सूर्यकुमार यादव इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे. कोहली का बल्ला एशिया कप में भी खूब गरजा था. एशिया कप में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे थे. एशिया कप में ही कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर तीन साल के सूखे को खत्म किया था. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-under-environmental-religion-plantation-was-done-in-the-name-of-the-deceased-in-shradh/">पलामू

: पर्यावरण धर्म के तहत श्राद्ध में मृतक के नाम किया गया पौधारोपण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/mmmm-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

आईसीसी की टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

आईसीसी की Men`s T20I Team of the Year 2022 में बटलर, कोहली, सूर्यकुमार और पांड्या के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और हैरिस रउफ, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल शामिल हैं। आपको बता दें कि इन सभी खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही