Search

ICC की गलती, तीन घंटे में ही भारतीय टीम से छिना टेस्ट रैंकिंग का ताज

New Delhi : बुधवार का दिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स के लिहाज से बेहद मजेदार रहा. दरअसल, भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स नंबर वन बनी, लेकिन महज तीन घंटे बाद फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर वन बन गई. बुधवार दोपहर तकरीबन 1.30 बजे ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में नंबर वन थी, लेकिन दोपहर 1.32 बजे टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई. हालांकि, भारतीय टीम की बादशाहत ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी. ऑस्ट्रेलियाई टीम शाम 7 बजकर 8 मिनट पर फिर से नंबर वन बन गई.

रेटिंग पॉइंट्स में भारी बदलाव के कारण संदेह था

इससे पहले ICC ने इस हफ्ते के लिए अपडेटेड रैंकिंग जारी की, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों में दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं टीम रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला और भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गई. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले हफ्ते ही पहले टेस्ट मैच में हराया था और इसके चलते एक बार के लिए ये बदलाव सही भी लगा लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में भारी बदलाव के कारण संदेह था.

तीन घंटे में छीन लिया ताज

देर शाम ये संदेह सही भी साबित हुआ, जब ICC ने फिर से रैंकिंग में बदलाव किया और अपनी वेबसाइट पर सही रैंकिंग को अपडेट कर दिया. असल में दोपहर करीब 1 बजे हुए बदलाव के बाद टीम इंडिया 115 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 111 पॉइंट्स बताए गए और उसे दूसरे स्थान पर दिखाया गया. इस अपडेट ने टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बना दिया. लेकिन शाम करीब 7 बजे फिर से रैंकिंग अपडेट हुई और इस बार ऑस्ट्रेलिया वापस पहले स्थान पर लौट आई. इस बार उसके फिर से 126 पॉइंट्स हो गए, जबकि टीम इंडिया के 115 ही पॉइंट्स थे.

जय शाह भी खा गए धोखा

ICC की इस गलती ने हर किसी को चौंका दिया और हर कोई यही समझ रहा था कि टीम इंडिया नंबर एक रैंक पर पहुंच गई है. यहां तक कि BCCI के सचिव जय शाह ने भी शाम के वक्त एक ट्वीट किया और टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने पर बधाई दी. उनका ये ट्वीट भी जाया ही साबित हुआ, क्योंकि तब तक हकीकत बदल गई थी और सिर्फ 6 घंटों के अंदर टीम इंडिया फिर से नंबर 2 हो गई.
इसे भी पढ़ें – महिला">https://lagatar.in/womens-t20-world-cup-west-indies-defeated-by-6-wickets-the-team-reached-the-semi-finals/">महिला

टी20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp