Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईचागढ़: चितरी में दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा

Advertisement
Advertisement
Chandil: ईचागढ़ प्रखंड के पंचायत चिमटिया के चितरी में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों को छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा. राजेन गोप, मिंटू प्रमाणिक तथा प्रफुल्य प्रमाणिक के नेतृत्व में आजसू पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फूल माला पहनाकर तथा पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें: बच्चों">https://lagatar.in/make-children-aware-of-wildlife-build-a-strong-wall-along-the-roads-of-elephant-corridor-cm/">बच्चों

को वन्य जीवों के प्रति करें जागरूक, एलिफेंट कॉरिडोर की सड़कों के किनारे बनाएं मजबूत दीवार- सीएम

तय तिथि से चार दिन पहले ही शुरू किया सदस्‍यता अभियान

ज्ञात हो कि गत दो फरवरी को रांची में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आगामी सात फरवरी से सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की. लेकिन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो एक कदम आगे निकल आए. हरेलाल महतो ने तीन फरवरी से ही सदस्यता अभियान को शुरू कर दिया है. जिसके तहत गुरुवार को ईचागढ़ के दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

सरकार पर लगाम लगाने का एकमात्र विकल्प आजसू पार्टी: हरेलाल महतो

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार बेलगाम हो गई है और उल-जुलूल नीति बना रही है. ऐसी बेलगाम सरकार पर लगाम लगाने का एकमात्र विकल्प आजसू पार्टी है. हेमंत सरकार से लोग इतने त्रस्त हैं कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सात फरवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की, उससे पहले से लोग आजसू से जुड़ने लगे हैं. इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपदो सोरेन, जिला संगठन सचिव नन्द कुंज पात्र, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो, ईचागढ़ प्रखंड सचिव अविराम हेम्ब्रम, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप,लष्मी कांत महतो, विराष्पति महतो आदि उपस्थित थे.

स्थानीय नीति, नियोजन नीति, भाषा नीति के बिना राज्य का विकास संभव नहीं

हरेलाल महतो ने कहा कि स्पष्ट स्थानीय नीति, नियोजन नीति, भाषा नीति के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है. झारखंडी समाज के लिए राज्य अलग हुआ और यदि झारखंडी समाज को ही अधिकार से वंचित रखा जाएगा तो यह शहीदों और आंदोलनकारियों का अपमान होगा. हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य को सबसे पहले खतियान आधारित स्थानीय नीति तैयार करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ssp-is-jointly-running-a-campaign-against-the-basemen-by-bike-and-scooty/">जमशेदपुर

: बाइक और स्कूटी से डीसी-एसएसपी संयुक्त रूप से चला रहे हैं अड्डेबाजों के खिलाफ अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही