Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने विधानसभा में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Chandil : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मुलाकात की. विधायक ने मंत्री को चांडिल, ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न स्कूल, कॉलेज संबंधी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. इस दौरान विधायक ने कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा को पूर्व की तरह संचालित करने, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय सिरुम की चहारदीवारी निर्माण, शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, चांडिल प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बानसा में एक सौ बेड की क्षमता का छात्रावास, शौचालय और चारदीवारी निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौलीबासा में चहारदीवारी निर्माण, ईचागढ़ प्रखंड के इंटर कॉलेज तिरुलडीह में चहारदीवारी व भवन निर्माण की मांग की. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, समाजसेवी फनी महतो, संजय महतो, समीर महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही