Search

 
 
 

सीएसआर फंड से ICICI बैंक ने सरकार को दिये एचएनएफसी और बाइपैप मशीन

 

Ranchi : ICICI बैंक ने अपनी सीएसआर संस्था आईसीआईसीआई फाउंडेशन के माध्यम से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग को उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरण दिया. ये उपकरण वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए दिये गये हैं. इनमें 12 एचएफ़एनसीएस और 40 बाइपैप उपकरण प्रदान किये गये.

ICICI ने सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के सामाजिक दायित्वों के तहत किये गये इस कार्य की सराहना करता हूं. उन्होंने कहा कि इससे सरकार को कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में काफ़ी सहायता मिलेगी. विभागीय मंत्री के साथ उपस्थित अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने भी आईसीआईसीआई बैंक के इस कार्य की सराहना की.

इसे भी पढ़ें - टीएसी">https://lagatar.in/raj-bhavans-role-in-the-nomination-of-tac-members-ended-cm-got-power/81940/">टीएसी

सदस्यों के मनोनयन में राजभवन की भूमिका खत्म, सीएम को मिला पावर

इस अवसर पर ये रहे मौजूद

ICICI बैंक की ओर से नवनीत सिंह गांधी, रीजनल हेड (गवर्मेंट बैंकिंग), राकेश कुमार, रीजनल हेड (रिटेल), राजेश कुमार मिश्रा, रीजनल हेड, (इन्स्टीट्युशनल बैंकिंग) और परितोष कुमार(प्रबंधक) उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही