Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीते सप्ताह ICICI बैंक के निवेशकों की झोली में आये 17,188.25 करोड़, HUL इन्वेस्टर्स ने गंवाये 6,954.79 करोड़

LagatarDesk :  शेयर बाजार में बीते सप्ताह अच्छी बढ़त देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 598.03 अंक यानी 0.99 प्रतिशत चढ़ा. हालांकि पांच में से केवल चार दिन ही बाजार में कारोबार हुआ. शुक्रवार (14 अप्रैल) को अंबेडकर जंयती के मौके पर शेयर बाजार बंद था. इस बढ़त के कारण सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 67,859.77 करोड़ बढ़ा. आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा. जबकि टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलिवर और टीसीएस के निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. (पढ़ें, अतीक">https://lagatar.in/postmortem-of-bodies-of-atiq-ahmed-and-ashraf-done-national-ulema-council-questioned-law-and-order/">अतीक

अहमद और अशरफ के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, दफनाने की तैयारी शुरू, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया)

ICICI बैंक के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप सबसे अधिक बढ़ा

बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 17,188.25 करोड़ बढ़कर 6,27,940.23 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं  एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,065.31 करोड़ के उछाल के साथ 9,44,817.85 करोड़  रहा. एचडीएफसी की बाजार हैसियत 10,557.84 करोड़ बढ़कर 5,11,436.51 करोड़ पर आ गयी. वहीं आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 10,190.97 करोड़ बढ़कर 4,91,465.96 करोड़ हो गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,911.59 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 15,93,736.01 करोड़ रहा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-three-criminals-planning-robbery-weapons-also-recovered/">रांची

: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, हथियार भी बरामद

इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,897.67 करोड़ हुआ कम 

एसबीआई की बाजार हैसियत 4,640.8 करोड़ के उछाल के साथ 4,75,815.69 करोड़ पर और भारती एयरटेल की 305.01 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,27,416.08 करोड़ रही. इसके उलट इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,897.67 करोड़ कम होकर 5,76,069.05 करोड़ रह गया. वहीं टीसीएस का एमकैप 11,654.08 करोड़ के नुकसान के साथ 11,67,182.50 करोड़ पर पहुंच गयी. जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 6,954.79 करोड़ रुपये घटकर 5,95,386.43 करोड़ रह गया. इसे भी पढ़ें :

टीसीएस का मार्च में शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत बढ़कर 11,392 करोड़ रहा

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टीसीएस का तिमाही परिणाम बुधवार को आया. मार्च तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत बढ़कर 11,392 करोड़ रहा. हालांकि कंपनी ने अपने प्रमुख उत्तरी अमेरिका के बाजार को लेकर चिंता जताई है. वहीं इंफोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ उम्मीद से कम रहा है इसके अलावा कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व में चार से सात प्रतिशत की वृद्धि का संकेत दिया है, जो काफी कमजोर है. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही