इक्रा का अनुमान, अप्रैल तिमाही में 6 फीसदी की दर से ग्रो करेगी GDP
NewDelhi : घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ रेट को लेकर अनुमान जताया है. इक्रा ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी 6 फीसदी की दर से ग्रो करने का अनुमान जताया है. वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी की दर 6.8 प्रतिशत रहने उम्मीद जतायी है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज 8.2 प्रतिशत से कम है. वहीं समूचे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीवीए (सकल मूल्य वर्धित) वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. बता दें कि सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) अप्रैल-जून तिमाही की वृद्धि का आधिकारिक आंकड़ा 30 अगस्त को जारी करेगा.
Leave a Comment