Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना में आईडीबीआई बैंक के जूनियर मैनेजर की मौत

 
घर का इकलौता चिराग था आदित्य, ढाई माह पहले ही हुई थी शादी पिता रेलवे में हैं कार्यरत, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में है परिवार Hazaribagh : हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित मिशन अस्पताल के पास बिजली खंभे से एक कार टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान आईडीबीआई बैंक बड़कागांव के जूनियर मैनेजर आदित्य शंकर के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे की है. वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे. वह परिवार के साथ साकेतपुरी में रहते थे. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आदित्य घर का इकलौता चिराग था. बीते एक मई को ही उसकी शादी हुई थी. आदित्य की मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक आदित्य के पिता रेलवे में कार्यरत हैं. वह मूल रूप से देवघर के रहनेवाले हैं. इकलौते बेटे की मौत के बाद वह सदमे में हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/sexual-abuse-case-hearing-on-pradeep-yadavs-plea-on-august-17/">यौन

शोषण केस : प्रदीप यादव की याचिका पर अब 17 अगस्त को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही