Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुपोषित बच्चे की पहचान कर उन्हें पोषणयुक्त भोजन दें : लातेहार DC

Advertisement
Advertisement
Arjun Viswakarma Latehar: उपायुक्त लातेहार अबु इमरान की अध्यक्षता में समर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रखंड संसाधन समूह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा कुपोषण एवं एनीमिया के उन्मूलन के लिए समर अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत डोर टू डोर सर्वे कर कुपोषित एवं एनीमिया से पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को चिह्नित कर एवं उन्हें उचित पोषण एवं उपचार प्रदान किया जाना है. DC ने कहा कि सर्वे में कुपोषित महिला या बच्चे की पहचान होने पर उन्हें पोषणयुक्त भोजन प्रदान करें. उनके स्वास्थ्य में सुधार की मॉनिटरिंग करें. अति कुपोषित बच्चे को अविलम्ब इलाज के लिए एमटीसी लेकर जाएं. उन्होंने ग्रामीणों को पोषक आहार के बारे जागरूक करने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने धात्री माताओं को बच्चे को 6 माह तक स्तनपान कराने एवं 180 दिन के बाद से आहार देने के बारे जागरूक करने की बात कही. उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को समर अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज      
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेट कंसल्टेंट जेएसएनएम अजय वर्मा ने कहा कि सर्वे से सम्बंधित जानकारी समर एप में संधारित करना है. कहा कि कुपोषित बच्चे का वजन कम होता है. दुबलापन, ठिगनापन से भी कुपोषण की पहचान की जा सकती है. उन्होंने बच्चों का वजन मापने के बारे भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्तनपान नहीं कराये जाने और उचित पोषण नहीं मिलने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि उचित पोषण के लिए चावल और गेंहू के अतिरिक्त सब्जी, फल, दाल  और अंडाे का सेवन करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही