Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को महिला, बाल एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा. मंत्री जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान व पहचान को मिटने नहीं दिया जायेगा. सरकार में रहकर झारखंड आंदोलनकारियों के हितार्थ जो मुझसे बन पड़ेगा मैं सदैव काम करती रहूंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान व पहचान की बात उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री को भी झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति सच्चा दर्द है. मंत्री ने कहा कि मैंने झारखंड आंदोलनकारी के दर्द करीब से देखी हूं. साथ ही झारखंड आंदोलनकारी देवेंद्र मांझी जी के साथ बहुत करीब से इस आंदोलन को देखी हूं. सूबे के लोगों ने जल, जंगल, जमीन में जुड़कर झारखंड की इज्जत, माटी, मान-सम्मान और पहचान के लिए लड़ाई लड़ी है. हम सभी झारखंडवासियों के लिए यह समय है कि हम इसके अस्तित्व और पहचान मिटने नहीं दें. मुझसे जितना होगा मैं हर कदम झारखंड आंदोलनकारियों के साथ हूं.
झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान मिटने नहीं दूंगी: जोबा मांझी
Last Updated: Oct 24, 2020 12:00 AM (IST)