Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आत्महत्या के खिलाफ वैचारिक अभियान की शुरुआत

Ranchi : प्रांजल धारा पत्रिका के द्वारा देश में बढ़ती आत्महत्या को देखते हुए एक वैचारिक अभियान की शुरुआत की गई है. इसके तहत शुक्रवार को पत्रिका के द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन शहीद शेख भिखारी बीएड कॉलेज में किया गया. व्याख्यान की मुख्य अतिथि झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. अपर्णा थी. उन्होंने कहा कि आज हम एक संक्रमण काल के दौर से गुजर रहे हैं, जहां परस्पर दो विरोधी विचारधारा का प्रभाव हमारे मन मस्तिष्क को निरंतर आंदोलित किए जा रहा है. एक तरफ़ तो हम सादगी और सुंदरता भरे जीवन को पसंद करते हैं, तो दूसरी तरफ हम अभिजात्य सुविधा संपन्न जीवन को भी भोगना चाहते हैं. इसी विरोधाभाषी अंतर्द्वंद में फंसकर हम आज दुखी होते जा रहे हैं. हम अपने बच्चों को भी जाने अनजाने इसी दुविधा में धकेलते जा रहे हैं परिणाम हमारे सामने है. हम अपने सनातन आदर्श को पसंद तो करते हैं, परंतु उन्हें जीते नहीं हैं. प्रांजल धारा के संपादक पंकज पुष्कर ने डब्लूएचओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि हर साल भारत में लगभग डेढ़ लाख लोग आत्महत्या करते हैं. जिसमें बड़ी संख्या पन्द्रह से तीस साल के लोगों की है. अपनी इस नौनिहाल पीढ़ी को बचाने के लिए हम हर स्कूल और कॉलेज तक इस अभियान को लेकर जायेंगे. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सपना त्रिपाठी ने कहा कि हम और हमारी पूरी कॉलेज टीम इस मिशन को मंजिल तक पहुंचाने में प्रांजल धारा परिवार को सहयोग करेगी. इस अवसर पर कॉलेज के सभी सम्मानित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे. [caption id="attachment_642521" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_19-at-19.04.15_497.jpg"

alt="आत्महत्या के खिलाफ वैचारिक अभियान की शुरुआत" width="1152" height="864" /> आत्महत्या के खिलाफ वैचारिक अभियान की शुरुआत[/caption] इसे भी पढ़ें :  BREAKING">https://lagatar.in/big-decision-on-2000-note-rbi-will-withdraw/">BREAKING

: 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही