Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब IDFC First Bank के सेविंग अकाउंट पर मिलेगा कम ब्याज , बैंक ने घटाया इंटरेस्ट रेट

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : यदि आपका भी अकाउंट IDFC">https://www.idfcfirstbank.com/">IDFC

First Bank में है तो यह खबर आपके लिए है. अब आपको सेविंग अकाउंट पर कम इंटरेस्ट मिलेगा. दरअसल IDFC First Bank ने सेविंग अकाउंट  पर ब्याज दरों में कटौती का एलान किया है. IDFC First Bank में 1 लाख से कम जमा राशि पर 7 प्रतिशत का इंट्रेस्ट मिलता था. यह एक मात्र ऐसा बैंक है जिसने इनका अधिक ब्याज दिया. IDFC First Bank ने 1 मई यानी आज से ही इंटरेस्ट रेट घटाने का फैसला किया है. यह नयी दरें आज से लागू होगी.

कोरोना काल में 3 फीसदी घटा ब्याज दर



बैंक ने बयान में कहा है कि 1 लाख से कम बैलेंस पर अब 4 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा. यदि ग्राहक सेविंग अकाउंट में 1 लाख से 10 लाख तक बैलेंस रखने पर 4.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा. जबकि अकाउंट में 10 लाख से अधिक पैसा जमा रखने पर कम से कम 5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

 

IDFC First Bank में एफडी पर भी मिलता है अच्छा ब्याज

पहले बैंक 1 लाख से कम बैलेंस पर 7 फीसदी ब्याज देता था. यह 1 जनवरी 2021 से लागू हुआ था. इससे पहले भी बैंक 6 फीसदी इंटरेस्ट देता था. IDFC First Bank  ने एफडी पर भी आकर्षक ब्याज की पेशकश करता है. सात दिन से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए बैंक दो करोड़ रुपये से कम एफडी पर न्यूनतम 2.75 और अधिकतम 5.75 प्रतिशत ब्याज मिलता है. जबकि दो करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये तक के लिए समान अवधि में यह क्रमश: 2.5 प्रतिशत से लेकर 5.85 प्रतिशत देता है.


सेविंग अकाउंट पर सभी बैंक 3 से 3.5 फीसदी दे रहा ब्याज



इस समय प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में ICICI बैंक 3-3.5 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है. एसबीआई में 2.7 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है. प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक में सेविंग अकाउंट पर 3 से 3.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही