Search

 
 
 

जेल में बंद 40 टाना भगतों को रिहा नहीं किया, तो गांधी जयंती पर उग्र आंदोलन : केडी टाना भगत

 
  • मोरहाबादी में बापू वाटिका के पास निकाली गयी टाना भगत रैली
  • टाना भगतों के साथ अन्याय हो रहा है - विधायक शिल्पी नेहा तिर्की
    Ranchi : मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के सामने बुधवार को झारखंड प्रदेश टाना भगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक निर्माण समिति द्वारा टाना भगत रैली निकाली गयी. इसमें केडी टाना भगत समेत सैकड़ों टाना भगत शामिल हुए. कहा कि पिछले साल लातेहार में हिंसा व पुलिस लाठी जार्च के दौरान गिरफ्तार किेये टाना भगतों को सितंबर तक जेल से रिहा नहीं किया तो अक्तूबर में गांधी जयंती पर पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जायेगा.
    https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2111-1.jpg"

    alt="" width="600" height="400" />

    आदिवासी समाज यूसीसी के लिए तैयार नहीं- विधायक

    इस मौके पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि टाना भगतों के साथ अन्याय हो रहा है. लातेहार में पिछले वर्ष शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे टाना भगतों पर लाठी चार्ज किया गया था. जबकि इन लोगों का हिंसा से कोई संबंध नहीं था. टाना भगत महात्मा गांधी के स्वरूप हैं. अधिकारियों ने षडयंत्र रचा है. इसके चलते आज भी पांच महिलाओं समेत 40 टाना बेवजह जेल में बंद हैं. इन लोगों को जल्द न्याय मिले. सरकार टाना भगतों की आवाज सुने. उन्होंने कहा कि इन लोगों के विकास के लिए कोई नीति नहीं बनायी जाती है. इनके नाम पर जो पैसा आता है, कहां खर्च हो रहा है, किसी को मालूम नहीं है. कहा कि आदिवासी समाज यूसीसी के लिए तैयार नहीं है. कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है.

    खलारी में टाना भगतों के बच्चों के लिए खोले गये आईटीआई वर्षों से बंद- बंधु

    नागपुर से आये शिवाजी राव माघे ने कहा कि टाना भगत देश के सच्चे अनुयायी हैं. जानबूझकर उन्हें फंसाया जा रहा है. पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि खलारी में टाना भगतों के बच्चों के लिए खोले गये आईटीआई वर्षों से बंद है. सरकार द्वारा टाना भगत प्राधिकार बनाया गया है. उसमे एक भी टाना भगत का सदस्य नहीं होना चिंता का विषय है.
    मौके पर एतवा टाना भगत, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव माघे, प्रदीप कुमार बलमुचु, सुखदेव भगत, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष एनके राय पासवान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश बैठा समेत सैकड़ों टाना भगत शामिल थे.
    इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/mpw-employees-of-jharkhand-will-lay-siege-to-the-health-directorate-on-july-1/">झारखंड

    के MPW कर्मचारी 1 जुलाई को करेंगे स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव
    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही