Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद नगर पंचायत में बगैर नक्शा मकान बनाया तो पड़ेगा भारी

Hussainabad (Palam) : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में भवन निर्माण का कार्य बिना नक्शा स्वीकृति के हुआ तो उसे अवैध माना जाएगा. नक्शा पास नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी गई है. कार्यपालक पदाधिकारी मो. परवेज के निर्देश पर बीपीएमएस के नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के कई वार्डों में हो रहे भवन निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान बिना नक्शा स्वीकृति के हो रहे भवन निर्माण कार्य को तत्काल रोकने का निर्देश दिया. लोगों को नक्शा स्वीकृति को लेकर कई जानकारी भी दी गयी. नोडल पदाधिकारी ने लोगों से इस मसले पर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्माण कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के अधीन कोई भी निर्माण अगर बिना नक्शा पास कराए हुआ तो उसे अवैध माना जाएगा. इसके अनुपालन से क्षेत्र के लोगों को भी सहूलियत होगी. इसे भी पढ़ें : बाहुबली">https://lagatar.in/bahubali-mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-fined-5-lakhs/">बाहुबली

मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही