Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश BJP में अगर होता ऑल इज वेल, तो 10 दिन में दिल्ली से क्यों आते 7 पदाधिकारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड बीजेपी के नेता संगठन में ऑल इज वेल का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं है. अगर सब ठीक होता तो राज्य में 10 दिन में केंद्र से 7 नेता क्यों भेजे जाते. न चुनावी माहौल है, न कोई बड़ा सांगठनिक कार्यक्रम. फिर भी प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश देने 7 नेता झारखंड आये. दिल्ली से भेजे गये बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया अभी झारखंड में तीन दिन के प्रवास पर हैं. इससे पहले बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इमाम, मोर्चा संगठक वी सतीश, समेत कई नेता राज्य में प्रवास करके वापस जा चुके हैं. प्रवास के दौरान ये पदाधिकारी राज्य, जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं. संगठन की नब्ज टटोल रहे हैं. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार ये लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे. इसे भी पढ़ें- मून">https://lagatar.in/accused-assault-abusing-operator-of-moon-town-lounge-complaint-filed-lalpur-police-station/">मून

टाउन लाउंज के संचालक पर मारपीट और गाली देने का आरोप, लालपुर थाने में शिकायत दर्ज

पिछली गलतियों को नहीं दोहराना चाहती पार्टी

पार्टी नेताओं का कहना है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी की हार की समीक्षा करने के बाद पार्टी उन कमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है, जिससे चुनाव में नुकसान हुआ था. कोरोना का कहर कम होते ही प्रदेश, जिला और मंडल तक कार्यसमिति में कार्यक्रमों की बाढ़ आ गयी है. हर रोज बैठक हो रही है. जिलों और मंडलों की बैठक में भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं. बड़े नेताओं को अपने बीच देखकर और उनसे सीधा संवाद कर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ रहा है और उनमें नया जोश पैदा हो रहा है. इसे भी पढ़ें- 2024">https://lagatar.in/rjd-preparing-contest-30-assembly-seats-jharkhand-2024/">2024

में झारखंड की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में RJD

केंद्र की सफलता और राज्य सरकार की असफलता पर फोकस

मुख्य कार्यसमिति के साथ-साथ बीजेपी के सभी मोर्चे भी एक्टिव हो चुके हैं. 26 अगस्त को एसटी मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया की कार्यशाला बुलाया. इसमें पदाधिकारियों को टिप्स देने मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन वी सतीश और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी आये थे. पदाधिकारियों को कहा गया कि अनुसूचित जनजाति के हक में बीजेपी सरकार की ओर से किये गये कार्यों और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं. वहीं 24 अगस्त को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले ने भी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें मोर्चा को मजबूत करने का निर्देश दिया. दलितों पर हो रहे अत्याचार और प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने को कहा. वहीं 30 अगस्त को नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भी रांची पहुंचे. पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने बातचीत की. 31 अगस्त को बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी रांची पहुंचे और कोकर मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इससे पहले 21 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम रांची आये और मोरहाबादी में बीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए. आखिर में 1 सितंबर को दिलीप सैकिया 3 दिवसीय दौरे पर आये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही