Search

 
 
 

उर्दू यूनिट खत्म करने की कोशिश हुई तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन: उर्दू संघ

 
Ranchi: झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के केंद्रीय प्रवक्ता शहजाद अनवर ने संघ की ओर से लिए गये निर्णय की जानकारी दी. कहा कि यदि उर्दू यूनिट खत्म करने की जरा भी कोशिश की गई तो राज्यव्यापी और व्यापक आंदोलन होगा. जिसका बुरा नतीजा आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी सामने आयेगा. केंद्रीय महासचिव अमीन अहमद ने कहा कि राज्य सरकार एक साजिश के तहत झारखंड से सभी उर्दू यूनिट को खत्म करना चाहती है. इसकी जिम्मेदारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने उठा रखा है. इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर उर्दू के सभी यूनिट को ही खत्म करने की साजिश हो रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में अजब हालत हैं, बार-बार उर्दू के खिलाफ साजिश रची जा रही है. सच को सुनने वाला और उसका हल निकालने वाला कोई नहीं है, सरकार खामोश है और अधिकारी बेलगाम होकर उर्दू के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भूतपूर्व">https://lagatar.in/dc-and-sp-honored-ex-servicemen-and-many-news-from-garhwa/">भूतपूर्व

सैनिकों को डीसी व एसपी ने किया सम्मानित समेत गढ़वा की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही